
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03सितंबर। शहर में बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान रमना रोड पर अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने के दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अचानक पेड़ गिरने से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में बाइक सवार नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के दौरान सड़क किनारे पुराने एवं जर्जर पेड़ों के गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों ने संबंधित विभाग से ऐसे पेड़ों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
