RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:31 दिसंबर तक लंबित मांगों को पूरा करने की कोशिश से हुआ सम्मेलन का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के समागम समारोह के तीसरे दिन सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ में कुलपति डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी एवं वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार के उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह सुखद संयोग रहा की मांग को पूरा करने वाले विश्वविद्यालय के कुलपति और अभिभावक तथा वित्त को संचालित करने वाले पदाधिकारी एक साथ 17 महाविद्यालय के कर्मचारियों के अध्यक्ष सचिव और प्रक्षेत्रीय पदाधिकारी के बीच यह कार्य पूरा करने के लिए सार्वजनिक रूप से कर्मचारियों के दुख दर्द को हल्का ही नहीं किया बल्कि आह्लादित कर माहौल को खुशमय बना दिया।
प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए करते कुलपति ने आश्वासन दिया की मैं 23 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच में सारे जो लंबित मांगे हैं आपके उसको पूरा करने की कोशिश करूंगा।
कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के द्वारा स्वागत गान से प्रारंभ किया गया।जिला सचिव सत्येंद्र कुमार ने सभी 17 महाविद्यालय से आए हुए आगंतुक प्रतिनिधि सचिव अध्यक्ष प्रतिनिधि ,कुलपति वित्त पदाधिकारी पूर्व कुल सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरेश सिंह का स्वागत करते हुए कुलपति महोदय से वर्षों से लंबित मांगों को उन्हें अवगत कराया।
प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने सभी समस्याओं की ओर कुलपति महोदय को ध्यान आकृष्ट कराया और लिखित मांगों को हस्तगत कराया। प्रक्षेत्रीय महामंत्री द्वारा ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया।संचालन डॉक्टर सैयद असद करीम एवं डॉक्टर सीमा सिंह द्वारा किया गया । दीपावली छठ के अवकाश के उपरांत कुछ इस तरह का निर्णय लिया जाएगा जिससे कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे। मैं कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखता हूं जो भी सच का मेरे पास आता है उसे 24 घंटा में निष्पादन करने का कोशिश करता।
इस महाविद्यालय में तीन दिवसीय कर्मचारी समागम सम्मेलन अपने आप में एक ऐतिहासिक एवं सकारात्मक ऊर्जा भरने का कार्य कर्मचारियों के अंदर किया गया ।कार्यक्रम में डॉक्टर उपेंद्र कुमार निराला अरविंद कुमार निराला अध्यक्ष गणित विभाग द्वारा किया गया।महाविद्यालय के इकाई संघ के सचिव सुजीत कुमार सिंह अवधेश कुमार अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, विनोद प्रधान पूर्व प्रधान लिपि इस्लाम खान पूर्व लिपिक ,मनोज कुमार , बबन पांडेय , महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी परिवार सहित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर शंकर प्रसाद शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:महिला चौपाल में समाजसेवी सोनाली सिंह ने समस्याओं को सुन “माई-बहिन मान” योजना से हल का दिया आश्वासन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

rktvnews

मंत्री परिषद की बैठक में 14 एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभागीय -जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: शफदर हासमी के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

पटना:वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है बिहार: सचिव उद्योग विभाग

rktvnews

Leave a Comment