RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बबुरा में चार चोर गिरफ्तार ,चोरी का आभूषण बरामद।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।भोजपुर के बबुरा पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर चोरी के आभूषण के साथ चार चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोर आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी राम सवारथ यादव के पुत्र किशन कुमार उर्फ जटहा व बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव निवासी हरेंद्र राय का पुत्र धीरज कुमार व सतीश राय का पुत्र सूरज कुमार एवं मटुकपुर गांव निवासी राजेश प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार है । पुलिस ने इन लोगों के पास से चोरी की दो सोना की अंगूठी,एक महावीरी लॉकेट और चांदी का चार पीस बिछिया बरामद किया है। पुलिस तीन मोबाइल और एक बाइक भी जब्त किया है । बता दे की बीते बुधवार की रात्रि बबुरा बाजार के एक मार्केट में स्थित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई थी । जिसे लेकर दुकानदार द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर इस चोरी कांड में संलिप्त चोरों की गिरफ्तारी किया है। इस छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजय कुमार कर रहे थे। जिसमें पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को बधाई दी।

rktvnews

गढ़वा: मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा राज्य स्तरीय स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

20 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 फरवरी 26

rktvnews

सार्क की चुनौतियों का समाधान कैसे कर सकता है भारत ?

rktvnews

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ‘नगर सौन्दर्य प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment