RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि,डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले दो अपराधियों को नई दिल्ली से किया गिरफ्तार।

आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक से झूठे अरेस्ट वारंट के नाम पर ठगे थे 19 लाख रुपए।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अक्टूबर । भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सदर अस्पताल आरा के चिकित्सक से 19 लाख रुपए के फ्रॉड करने वाले अपराधियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में भोजपुर साइबर थाने द्वारा उक्त गिरफ्तारी के संबंध में जारी विज्ञप्ति में बताया गया की दिनांक-01.07.2025 को राम निवास प्रसाद, सा०-सरोज सदन, कनकपुरी, पूर्वी गेट जैन कॉलेज, आरा (वर्तमान-आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर) साइबर थाना पर उपस्थित हुए एवं एक लिखित आवेदन समर्पित किये जिसमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया कि दिनांक-26.06.2025 को मेरे मोबाईल नंबर-9334931131 पर मोबाईल नंबर-8220341644 से कॉल आया कॉल करने वाले व्यक्ति खुद का ए०टी०एस० अधिकारी के रूप में परिचय दिया। ए०टी०एस० अधिकारी द्वारा बताया गया कि Anurag Sain, Judicial Magistrate F.C Dist. Pune से Arrest Warrant निकला है। आपका केस नं0-SD. 1928/2025 है। कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा मुझसे 19,00,000/-रू० ट्रांसफर करा लिया गया। आगे डराया धमकाया गया तथा घर से बाहर नहीं निकलने एवं किसी से इस संबंध में नहीं बताने की बात कही गई। वादी द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर तत्काल भोजपुर साइबर थाना सनहा सं0-489/25, दिनांक-01.07.2025 दर्ज कर जॉच प्रारंभ किया गया। आगे जॉच के क्रम में Money Trail का अवलोकन कर के०वाई०सी० तथा अन्य विवरणी प्राप्त किया गया और इसके आधार पर भोजपुर साइबर थाना काण्ड सं0-45/25, दिनांक-02.07.2025 धारा-66(D) IT Act. 2000 दर्ज किया गया।
उक्त कांड के उद्भेदन तथा घटना में शामिल साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्नेह सेतु, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष भोजपुर साइबर थाना आरा के नेतृत्व में पु०नि० राकेश कुमार रंजन, पु०अ०नि० गाँधी नाथ पाठक, पु०अ०नि० स्वाती रानी, पी०टी०सी०/1484 जितेन्द्र कुमार, सि०/ शंभू कुमार, चा0सि0/102 शाहबाज अहमद सभी भोजपुर साइबर तथा थाना के सशस्त्र बलों एवं टेकनिकल टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का वैज्ञानिक एवं तकनीकि विश्लेषण तथा अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि वादी से ठगी किया हुआ पैसा Bank of Maharastra Branch Code-00356, Nagpur wardhman Nagar A/C No-60533403949, IFSC-MAHB0000356 के खाता धारक Nitin Narendra Anjole के खाता में ट्रांसफर कराया गया। Nitin Narendra Anjole के द्वारा अपने खाता से Bank Of Maharastra A/c no 60469319415 के धारक दलिप कुमार पिता राम लाल पता-9ए/163 लाल बाग आजादपुर दिल्ली पिन कोड-110033 एवं Indusind Bank A/C No-157838673120 के धारक जिशान खान पिता-अनिश खान पता-राणा प्रताप रोड, आदर्श नगर दिल्ली पिन कोड-110033 को 7,00,000/-रू० ट्रांसफर किया गया है। उक्त दोनों खाताधारक के द्वारा ठगी किया हुआ पैसा Bank Of Maharastra (Branch Delhi) एवं Indusind Bank (Branch Delhi) से चेक के माध्यम से निकासी किया गया है। उक्त बैंक के सी०सी०टी०वी० फुटेज में उक्त दोनों व्यक्तियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों दलिप कुमार पिता राम लाल पता-9ए / 163 लाल बाग आजादपुर दिल्ली पिन कोड-110033 ।
(ii) जिशान खान पिता-अनिश खान पता-राणा प्रताप रोड, आदर्श नगर दिल्ली पिन कोड-110033 ।
ने पूछ-ताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों घटना को कारित करने की बात स्वीकार किया है। कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु रेड छापेमारी किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस दो मोबाइल को भी बरामद किया है।

Related posts

भाजपा के कार्यकर्ता है देव दुर्लभ, जो ठान लेते हैं पूरा करके ही लेते हैं दम: विनोद तावड़े

rktvnews

भोजपुर:कर्नल मनु तिवारी के आवास पर हुआ चुड़ा दही भोज।

rktvnews

प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया जायेगा वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।

rktvnews

साइबर एवं अंतरिक्ष से संबंधित उभरते खतरों से निपटने के लिए भारत को अनिवार्य रूप से उन्नत प्रौद्योगिकी में प्रगति करनी चाहिए : पुणे स्थित डीआईएटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान अनुसंधान संस्थानों को संबोधित करते रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह।

rktvnews

आरक्षण नियमावली।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment