RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बिहार महिला क्रिकेट टीम ने उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम को 81 रनों से किया पराजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।औरंगाबाद के हसपुरा में आयोजित मिलियन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बिहार महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर बिहार महिला क्रिकेट टीम को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार महिला क्रिकेट टीम की कप्तान प्रियांशी रानी और आकांक्षा सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर गई। दोनों ही बल्लेबाज के बीच 29 रनों की साझेदारी से बिहार महिला क्रिकेट टीम को मजबूती प्रदान करने का काम किया। कप्तान प्रियांशी रानी 3 चौका की मदद से 25 रन बनाए आउट हो गई। दुसरे विकेट के तौर पर अमृता पिच पर गई। अमृता और आकांक्षा ने तबतौर रन बना शुरू किया। दूसरे विकेट के लिए आकांक्षा और अमृता ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। बिहार महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 151 रनों का विशाल लक्ष्य उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के समझ रखा। उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिल्पी ने एक विकेट, स्वेता ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 70 रन ही बना पाई। बिहार महिला क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेया सुहानी ने सर्वाधिक तीन विकेट, वर्षा ने दो विकेट, प्रिया और कप्तान प्रियांशी रानी ने एक एक विकेट प्राप्त किया। बिहार महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच को 81 रनों से जीतकर कप कब्जा किया। अमृता को ऊमैन आफ द मैच चुना गया। बिहार महिला क्रिकेट टीम के विजयी होने पर यशवंत नारायण, संजय राय,अभाय विश्वास भट्ट,ज्योति कुमार,सुरेश मिश्रा, रजनीश पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह ने बधाई दी है।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक मिड डे मील प्राथमिकता।

rktvnews

रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से लिया ऋण, दूध के व्यवसाय से बदली किस्मत।

rktvnews

एसईसीएल चार अमृत फार्मेसियां खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment