RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 16.50 लाख की मदद, बची मासूम की जिंदगी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )15 जनवरी।जब बीमारी जिंदगी पर भारी पड़ने लगे और इलाज की लागत परिवार की हैसियत से बाहर हो, तब उम्मीद अक्सर टूटने लगती है। ऐसी ही नाजुक घड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बालिका कृतिका निषाद को छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ने नया जीवन दिया।
गंभीर बीमारी से जूझ रही कृतिका के इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम में 16 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। जिला प्रशासन की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से यह सहायता समय पर मिली, जिससे परिवार को कर्ज के बोझ से बचाते हुए बेहतर इलाज संभव हो सका।
राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की अधिकतम सहायता दी जा रही है, जो देश में सर्वाधिक में शामिल है। यह योजना उन परिवारों के लिए संबल बनी है, जिनके लिए महंगे इलाज की कल्पना भी असंभव होती है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस योजना से कैंसर, हृदय रोग, लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे जटिल इलाज कराए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि कोई भी नागरिक सिर्फ पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।कृतिका की कहानी इसी संवेदनशील सोच की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया।

rktvnews

मैं एमएलसी, एमएलए या मंत्री रहूं या ना रहूं पर स्व विजय सिंह के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा:संतोष कुमार सिंह

rktvnews

ग्रीष्म ऋतु 2024 में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है भारतीय रेल।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मिथिलेश कुमार का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

छत्तीसगढ़: कृषि मंत्री एक मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम!प्रभु श्री राम लला का सपरिवार करेंगे दर्शन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

Leave a Comment