RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 19 फरवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा सचिवालय कार्मिकों को नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को वापस सचिवालय कॉलोनी तक उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस बस सेवा के संचालन से देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:कोइलवर में सम्पूर्ण टीकाकृत कन्या शिशु माता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

rktvnews

भोजपुर:प्रकाश सिंह भाजयुमो के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और निर्वाची पदाधिकारी 45-घाटशिला वि.स निर्वाचन क्षेत्र हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment