RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण एवं मुआवजा राशि भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

RKTV NEWS/ देवघर ( झारखंड)14 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सरकार की अतिमहत्वपूर्ण परियोजना मधुपुर बाईपास रेल लाईन परियोजना एवं देवघर बाईपास रिंगरोड संबंधित भूमि अधिग्रहण की समस्या के निराकरण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विशेष कैंप के तीसरे दीन मधुपुर बाईपास रेल परियोजना से संबंधित मौजा-नावाडीह एवं पथरिया के भूमि अधिग्रहण की समस्या का निराकरण एवं मुआवजा राशि का भुगतान हेतु पूर्वाह्न 10:30 बजे से पंचायत भवन-सुग्गापहाड़ी-II में  भू-अर्जन कैंप का आयोजन किया गया।
इसके अलावा आयोजित कैंप में भूमि अधिग्रहण से संबंधित जो भी विवाद था, उसे निष्पादित किये जाने को लेकर रैयतों के साथ बैठक की गई। बैठक के माध्यम से आपत्ति सूची के अनुसार वंशावली बनाया गया। जो भी रैयतों के बीच विवाद था उसे दूर करने की प्रयास किया गया, ताकि फाइनल रूप से रैयतों के खाते में भू अर्जन विभाग के द्वारा राशि का भुगतान किया जा सके। ज्ञात हो दिनांक 12 जनवरी से पंचायतवार विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर संबंधित अधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मी आदि मौजूद थे।

Related posts

दुमका:108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, शिकायतें दूर करने और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग का दिया निर्देश।

rktvnews

पटना के हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में सरकारी कार्रवाई असंतोषजनक : ऐपवा

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति समय-सीमा में जागरूक बनाएं : अपर समाहर्ता

rktvnews

बिहार:अगर संघ सचमुच देश में जाति विहीन समाज बनाना चाहता है तो पिछड़े या दलित समाज के अपने स्वयं सेवक को बना देना चाहिए संघ प्रमुख: शिवानंद

rktvnews

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- अपहरण को हटा दें तो आज नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति वैसी ही है जैसी लालू यादव के समय थी।

rktvnews

Leave a Comment