RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )10 जनवरी। आज समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM), हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सजग और संवेदनशील होकर कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। बैठक में, पीएम-अभिम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत जारी कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न सीएचसी-एचएससी निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के PM ABHIM योजनान्तर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में कार्य एजेन्सी कार्यपालक अभियंता एन०आर०ई०पी० / विशेष प्रमंडल / भवन प्रमंडल को निदेशित किया गया कि कार्यों में तेजी लाया जाय। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरहवारी/कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्य नहीं करने की स्थिति में उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति होनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ताकि यहां के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम रूप से मिलें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, एन.आर.ई.पी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले भर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर जयंती पर भाजपा भोजपुर आयोजित करेगी बूथ स्तर पर कार्यक्रम।अंबेडकर की प्रतिमा की कि साफ सफाई।

rktvnews

भोजपुर : डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी सात डिस्पैच सेंटर का भौतिक निरीक्षण किया।

rktvnews

सारण:जिला में यातायात व्यवस्था सुगम बानाये रखने को लेकर सारण सांसद की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी , मोतिहारी द्वारा केंद्रीय विद्यालय, मोतिहारी में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सदर प्रखंड ,मोतिहारी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

भोपाल:हाईमास्क लाइट से जगमगाया रजत बिहार चौराहा, मंत्री कृष्णा गौर ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment