RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी , मोतिहारी द्वारा केंद्रीय विद्यालय, मोतिहारी में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सदर प्रखंड ,मोतिहारी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 22 सितंबर।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी , मोतिहारी द्वारा केंद्रीय विद्यालय, मोतिहारी में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, सदर प्रखंड ,मोतिहारी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया ।
छात्र-छात्राओं को उन्होंने स्वयं अपने हाथों एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर बच्चों की सेहत , तंदुरुस्ती एवं कृमी से मुक्ति हेतु अलख जगाई ।
विदित हो कि दिनांक 22 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्वी चम्पारण जिलांतर्गत लगभग 30 लाख बच्चें जो 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों/ आंगनवाड़ी केन्द्रों /एवम तकनीकी संस्थाओं में एल्बेंडाजोल की दवा निःशुल्क खिलाई जाएगी ।
गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह दवा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी ।
जो बच्चें छूट जाएं उन्हें मॉप -अप दिवस 27 सितंबर 2023 को दवाई जरूर खिलाएं ।
एक से दो वर्ष के बच्चे को आधी दवाई खिलाएं ,दवाई को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूर कर ले और साफ पानी में मिलाकर खिलाएं ।
दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक पूरी दवा खिलाएं ,दवाई को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चुरा करें और साफ पानी में मिलकर ही खिलाएं ।
पांच से 19 साल के बच्चें को एक गोली ,हमेशा दवाई अच्छी तरह से चबाकर खाने का निर्देश दें ,ऐसा न करने से दवाई गले में अटक सकती है, साफ पीने का पानी उपलब्ध रखें ।
कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है ,
जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है, शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है ।
कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है आसपास सफाई रखें, जूते पहने, खुले में शौच न करें ,हमेशा शौचालय का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन से धोएं, विशेष कर खाने से पहले और शौच जाने के बाद, साफ पानी से फल एवं सब्जियां धोएं ,हमेशा साफ पानी पीएं और खाने को ढंक कर रखें, नाखून साफ और छोटे रखें ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, जीविका आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाए ।

Related posts

विश्व ऊर्जा सम्मेलन के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, पहुंच और स्थिरता से जुड़े उभरते ऊर्जा परिदृश्य के प्रबंधन तरीकों पर चर्चा की गई।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह कल करेंगे एकौना स्तिथ पावर ग्रिड में 220/132 केवी उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास।

rktvnews

सीएससी और ओएनडीसी ने ई-कॉमर्स को ग्रामीण भारत तक ले जाने के लिए हाथ मिलाया।

rktvnews

राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स (बालक) खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह चढ़ा परवान।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

गोपालपुर में जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

Leave a Comment