RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीण स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करना रहा।
बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल जल कनेक्शन की प्रगति को तेज करने, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत नल जल कनेक्शन पूर्ण करने, जल कर संग्रहण को प्रभावी रूप से लागू करने तथा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित जल जांच सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लाभुकों को प्रेरित करते हुए स्वयं शौचालय निर्माण हेतु जागरूक करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने सभी बिंदुओं पर क्रमवार जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए तथा क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न हो।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा मनोज मुंडारी सहित सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एवं सभी प्रखंड वॉश समन्वयक उपस्थित रहे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में वृक्ष को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किए जाने का अनुरोध किया।

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग पांच सौ सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment