RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर मे एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह आयोजित! विधायक, नेता व कार्यकर्त्ता हुए सम्मानित।

शाहपुर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते विधायक राकेश रंजन ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह मे विधायक राकेश रंजन ओझा तथा भाजपा के प्रदेश नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने विधान सभा क्षेत्र के कोने-कोने से जुटे एनडीए के कार्यकर्ताओं को अपार समर्थन देकर विजयी बनाने पर आभार प्रकट किया तथा उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। दस वर्ष तक विपक्ष में रहने का तजूर्बा है। आम जनता के कार्यों को धरातल तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा। सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने भी विधायक राकेश रंजन ओझा को शाॅल, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक राकेश रंजन ओझा तथा भुअर ओझा द्वारा सम्मान समारोह मे आये कार्यकर्त्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विनय मिश्रा तथा आर्यन बाबू के गीत व संगीत ने महफिल मे समां बांध दी जिसे सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे तथा मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने किया। सम्मान समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,भोजपुर डीलर एसोशिएशन के अध्यक्ष नंद कुमार ओझा, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा सअंकीय भरत तिवारी उर्फ बिरजु, ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, जिला भाजपा महामंत्री अरविंद पांडे, पंकज तिवारी, बंटी पांडे, त्रिभुवन सिंह, शिवशंकर सिंह, शाहपुर डीलर एसोशिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह, मुखिया मनोज ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि अखिलानंद ओझा, दीपक सिंह, प्रमोद ओझा, भृगुनाथ तिवारी, कृष्ण सिंह, मुन्ना तिवारी, चंदन पांडे, बच्चा जी पांडे, सोमनाथ पांडे, राजेन्द्र ओझा, डा राजेन्द्र मिश्र, निशु राय सहित बङी संख्या मे नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

बक्सर सांसद को थाना प्रभारी ने दी धमकी,कहा आप जैसे सांसदों को रखता हूं जेब में।

rktvnews

भोपाल:साहित्य समाज का आईना है परंतु यह लेखक के सोच का भी आईना है, कि उसका लेखन सामाज के लिए कितना उपयोगी है : गोकुल सोनी

rktvnews

हनुमानगढ़ : नशे के ऑफर को ‘ना‘ कहना सीखना होगा : जिला कलेक्टर

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए स्काडा की जमीन प्राप्ति हेतु आयोजित हुआ हस्ताक्षर अभियान।

rktvnews

भोजपुर:प्रभु का अवतार भक्तों का मार्गदर्शन और सुख का अनुभव कराने हेतु होता है : प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment