RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)04 जनवरी। शनिवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिरौल,घनश्यामपुर,कुशेश्वरस्थान,कुशेश्वरस्थान पूर्वी गौड़ाबौराम ,किरतपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से लम्बित आवेदनों के संबंध में बारी-बारी से फीडबैक लिए।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी बिरौल,घनश्यामपुर,कुशेश्वरस्थान,कुशेश्वरस्थान पूर्वी गौड़ाबौराम ,किरतपुर को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो ।
उन्होंने अंचलाधिकारी से रिवर्ट/ वापस किए गए आवेदनों के संबंध में समीक्षा किए तथा अंचल अधिकारी को रिवर्ट किए गए आवेदनों को सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को रिवर्ट किए गए आवेदन में रैयतों से मिलकर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की अनावश्यक रूप से रैयतों का आवेदन रिवर्ट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन कम से कम रिजेक्ट हो अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत करें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व कर्मचारी प्रति सप्ताह में एक लाख रूपये के लगान वसूली करना सुनिश्चित करें और कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया।*
बैठक के दौरान दाखिल-खारिज,परिमार्जन,भूमि मापी, अभियान बसेरा,आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा में विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई*।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सुपात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर (कैंप) आयोजित कर लाभुकों का चयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करें। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है,वहाँ शीघ्र भूमि चिन्हित की जाए। साथ ही जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार,अंचलाधिकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, नियमित संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान का दिया गया निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं 10 लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायत प्राप्त हुई 9 का मौके पर निस्तारण,तहसील बागपत बीआरसी केंद्र का किया निरीक्षण!कैंप लगाकर दिव्यांग जनों के बनाये 17 दिव्यांग प्रमाण पत्र।

rktvnews

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित और मैरीटाइम मुंबई म्यूजियम सोसाइटी द्वारा संकलित ‘गेटवे टू द सीः हिस्टोरिक पोर्ट्स एंड डॉक्स ऑफ मुंबई रीजन’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

अभा प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अगस्त से जबलपुर में।

rktvnews

Leave a Comment