RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

21 जून को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह -समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

जयपुर/राजस्थान 16 जून। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जयपुर में जिला स्तरीय समारोह रामनिवास बाग स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय)अशोक कुमार शर्मा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
उन्होंने कहा कि आमजन योग के महत्व को समझें एवं अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर अपने स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रेरित हों इसके लिए 21 जून का स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। समारोह को सफल बनाने के लिए नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल अधिकारिता विकास विभाग, एनसीसी, स्काउट गाइड, नागरिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। समारोह में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग एवं समन्वय से काम करेंगे एवं योग से निरोग बनने की अवधारणा को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई दिव्यांगजनों की स्वावलंबी टीम।

rktvnews

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना -2023 पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए आज हवाई यात्रा से रवाना होंगे 100 वरिष्ठ नागरिक! वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव अटारी में भव्य स्वागत! किसानों की पीड़ा को मैंने करीब से देखा, उनकी खुशहाली मेरी पहली प्राथमिकता :मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बीआईटी देवघर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:Forex मार्केट में 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने गैंग के 5वें सदस्य को किया गिरफ्तार,गैंग के अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment