RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर हमारी सदियों की आस्था, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति को किया नमन।
अयोध्या धाम में श्रीरामलला के विराजमान की द्वितीय वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)31 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल में प्रदेश का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव शामिल करने के उद्देश्य से राजधानी के प्रमुख मार्गों पर द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। यह द्वार भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, सम्राट विक्रमादित्य और राजाभोज को समर्पित होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुर्नउत्थान का पर्व जारी है। बनारस, अयोध्या हो या उज्जैन सभी ओर हमारी आस्था और भावना के अनुरूप समृद्ध संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रकटीकरण हो रहा है। प्रदेश में गीता जयंती पर बड़े पैमाने पर श्रीमद्भगवतगीता पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जिलों में गीता भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर हमारी सदियों की आस्था, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री अयोध्या धाम में पुनर्निमित भव्य श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विराजमान की द्वितीय वर्षगांठ (तिथि अनुसार) पर मालवीय नगर स्थित युवा सदन के पास निर्मित श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां पहुंचकर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति को नमन किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर संत समुदाय तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला परियोजना का निरीक्षण कर दिए निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

नवादा:जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवादा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

आईएनएस त्रिशूल अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस के दौरे पर

rktvnews

भोपाल:पलाश सुरजन ‘लोकजतन सम्मान’ से अभिनंदित, ‘शैलेन्द्र शैली स्मृति व्याख्यान’ में सुहेल हाशमी ने सुनाई उर्दू जबान की कहानी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदार नाथ सिंह के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

भोजपुर: शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु पदाधिकारी करें मातृ वंदन,पोषण ट्रैकर योजना सहित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment