RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु पदाधिकारी करें मातृ वंदन,पोषण ट्रैकर योजना सहित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 दिसंबर। शुक्रवार को, जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आई०सी०डी०एस०निदेशालय, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि 1 से 2 वर्ष की बच्चियों का आधार कार्ड बनवाकर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही, उन्होंने पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित कर 15 जनवरी तक सभी 1-2 वर्ष के लाभार्थियों के आधार कार्ड निर्माण कार्य को पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में “हर घर नल का जल” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
इस बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक पोषण अभियान, सांख्यिकी सहायक और जिला मिशन समन्वयक उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रत्याशियों की उपस्थिति में किया गया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

जिला कार्यालय संचालन हेतु भाजपा भोजपुर संचालन समीति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करके आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फर्जी कॉलों को रोकने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए।

rktvnews

वाराणसी:किसी भी धर्म, सम्प्रदाय के आस्था के केन्द्र बिन्दु मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में अतिक्रमण ठीक नहीं:इंद्रजीत तिवारी निर्भीक

rktvnews

आगामी विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री चिराग पासवान होगें-लोजपा रामविलास

rktvnews

गढ़वा:Re-NEET (UG) परीक्षा–2026: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु प्रशासन सतर्क, धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू।

rktvnews

Leave a Comment