RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CRCS –सहारा रिफंड पोर्टल पर गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की आवेदन भरने में सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

नई दिल्ली/19 जुलाई।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CRCS –सहारा रिफंड पोर्टल पर गांव और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की आवेदन भरने में सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के प्रमाणिक जमाकर्ताओं को CRCS–सहारा रिफंड पोर्टल पर दावे प्रस्तुत करने में कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) भी सहायता करेंगे। अमित शाह ने 18 जुलाई, 2023 को नई दिल्‍ली में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS)- सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in का शुभारंभ किया था।
देश भर में फैले हुए 5.5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा 300 से अधिक ई-सर्विसेज उपलब्‍ध कराई जा रही हैं । इन CSCs में इंटरनेट कनेक्टिविटी, कम्‍प्‍यूटर, प्रिंटर और स्कैनर जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा CRCS–सहारा रिफंड पोर्टल पर अपने दावे प्रस्तुत करने के लिए आवेदन भरने हेतु निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर से सहायता ली जा सकती है।
CSC-SPV ने अपने सभी ग्राम स्‍तर के उद्यमियों (VLEs) को सहारा के प्रमाणिक जमाकर्ताओं की मदद करने के लिए सूचित किया है और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्‍यम से प्रमाणिक जमाकर्ताओं को दावे प्रस्‍तुत करने में सुविधा हो, इसके लिए अपने सिस्‍टम को सक्षम बनाया है।
CRCS–सहारा रिफंड पोर्टल को सहारा समूह की 4 सहकारी समितियों – सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रामाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए विकसित किया गया है ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 22 सितंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर के दलीपपुर पंचायत में सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच योजनाओं का किया वितरण।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में विभिन्न प्रखंडों में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर।

rktvnews

खैरागढ़:नेशनल यूथ फेस्टिवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन, तीन विधाओं में खिताब, कुल 10 पुरस्कार।

rktvnews

भोपाल:गणपति महाराज मुस्कुराये, कवियों ने गणपति महाराज को देश में हो रहे उठा पटक पर अपनी रोष पूर्ण एवं मनोरंजक कविताएं सुनाई।

rktvnews

Leave a Comment