RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:झूठ को लाज़ नहीं और सत्य को देनी पड़ रही सफाई:अरविंद सिंह

जनसुराज की संगठन की मजबूती और पुनर्गठन को ले बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।जन सुराज पार्टी की स्थानीय चंदवा मोड़ स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश से लेकर पंचायत तक सभी कमिटियों को भंग करने के बाद अब सभी ज़िलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और पुनर्गठन के लिए जन सुराज पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जोनल स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। शाहाबाद जोन के पर्यवेक्षक के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ नेता पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद सिंह एवं संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय सोमवार को भोजपुर पहुंचे थे। बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि हमलोगों ने पार्टी की हार की समीक्षा कर ली और जनादेश को स्वीकार भी कर लिया है। पर, हमलोगों को अब आगे का सफर मजबूती से तय करना है और उसके लिए संगठन को और मजबूत बनाना होगा। हमारे बहुत से साथी जी जान से लगे रहे और वे पार्टी के साथ आज भी उतनी ही मजबूती से खड़े हैं। सभी के साथ हमें निर्माण के कार्य में फिर लग जाना है। आज ऐसा समय आ गया है जहां झूठ को लाज़ नहीं है और सत्य को सफाई देनी पड़ रही है। जन सुराज ने जनता की बात की है, व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ी है। अब हम आगे की लड़ाई के लिए तैयार हैं। संगठन के सभी साथी सक्रिय हो जाएं। लोहिया जी को संदर्भ में लेते हुए पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कहा कि लड़ाई दो जगह ही होती है, संसद या सड़क। हम संसद में नहीं हैं पर हम सड़क की लड़ाई के लिए तैयार है। हमारा मनोबल कल भी कोई तोड़ नहीं पाया था और आज भी हमारा मनोबल ऊंचा है। हम सबने जो सपना सजाया है इसे पूरा करेंगे। हमें जो भी जनमत मिला है इसके सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमें खड़ा होना है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाने के लिए कई मूल परिवर्तन किए जाएंगे। नए और कर्मठ लोग जो जुड़े है उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जिला, प्रखंड और पंचायत तक कमिटी का पुनर्गठन कर काम सौंपे जाएंगे। ऊपर की कमिटी उसका मूल्यांकन करते हुए सही दिशानिर्देश देते रहेगी। इसके लिए समय समय पर आगे भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बैठक में कमलेश तिवारी, अभय सिंह, डॉ कुणाल, रूपेन्द्र मिश्र, कौशलेंद्र सिंह, अनिल मिश्र, अमरजीत सिंह, यू के ओझा, धीरेन्द्र पांडे, अजेश मिश्र, कमलेश्वर मिश्र, अशोक मानव समेत 138 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करेगी तो राज्य सरकार कराएगी विकास कार्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अक्टूबर 25

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक निदेश।

rktvnews

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए विशेष गतिविधियां।

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

Leave a Comment