RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।मझौंवा आरा हवाई अड्डा मैदान पर चल रही चार दिवसीय राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के बीच कई रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए।शुरुआत सब जुनियर वर्ग में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मैच से हुई जिसमें पश्चिम बंगाल ने ओडिशा को दस गोल से हराया। सब जुनियर वर्ग के ही दूसरे मुकाबले में मणिपुर ने कर्नाटक को वाकओवर दे कर सबको चौका दिया जबकि आंध्रप्रदेश ने तेलंगाना को शून्य के मुकाबले 11 गोल से हराकर बड़ी जीत हासिल की। सब जुनियर वर्ग के अन्य मुकाबले में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 03-01 से रोमांचक जीत हासिल की। इस बात की जानकारी देते हुए ऑल बिहार साईकिल पोलो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव चन्दन पाण्डेय ने बताया कि जुनियर वर्ग के खेले गए आज के पहले मैच में बिहार के खिलाड़ियों ने जम्मू कश्मीर को शून्य के मुकाबले 01 गोल से हराकर रोमांचक जीत हासिल की जबकि जुनियर वर्ग के अन्य मुकाबले में ओडिशा ने तेलंगाना को 03 शून्य से हराया वहीं केरला ने कर्नाटका को सात गोल से हराया।
तमिलनाडु झारखण्ड को शून्य के मुकाबले 06 गोल से हराया जबकि जुनियर वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को 13 शून्य से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसके साथ सीनियर वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें प्रादेशिक सेना ने छत्तीसगढ़ को 11 गोल से हराया जबकि क्वार्टर फाइनल के दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 7 शून्य से हरा कर एक तरफा जीत हासिल की जबकि भारतीय वायुसेना के हाथों बिहार के लड़कों को शिकस्त झेलनी पड़ी।
सत्र की शुरुआत साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुवेंद्रु मलिक एवं महासचिव दिनेश सर्वे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर विंग कमांडर मदनलाल नायक , चंद्र राव, प्रमोद तिवारी, पीके जोशी, डॉक्टर कुमार विजेश, आदित्य कुमार, विकास कुमार, मिलिंद पटेल एवं कई गण मान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज एनसीसी इकाई की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

rktvnews

अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर “लक्ष्मण-परशुराम संवाद” का हुआ भव्य मंचन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जकार्ता में तिमोर-लेस्ते के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत की।

rktvnews

बिहार : विशेष गहन पुनरीक्षण:14 दिनों में लगभग आधे फॉर्म एकत्र, शेष 17 दिन शेष।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment