RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान हेतु पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार देवघर शहरी क्षेत्र (NUHM) अंतर्गत आगामी SNID (Sub-National Immunization Day) – अक्टूबर 2025 पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से प्रबंधक, जिला VCCM, जिला CCH, Computer Assistant , WHO प्रतिनिधि पवन कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
इसके अलावा इस प्रशिक्षण में कुल 27 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया, जिनमें एलएस (ICDS), एएनएम, यूएएफ, फार्मासिस्ट एवं शहरी क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान माइक्रोप्लानिंग, बूथ दिवस संचालन, एवं गृह भ्रमण के दौरान जन्म से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त आगामी 12 से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस अभियान के अंतर्गत जन्म से पाँच वर्ष तक के 27,474 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति, देवघर ने अपील की है कि हर अभिभावक अपने बच्चों को बूथ पर लाकर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएँ और पोलियो मुक्त भारत बनाने में सहयोग करें।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

आरा संसदीय चुनाव में भाजपा संगठनहीन और दिशाहीन दिखी :सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप कुमार

rktvnews

प्रखंड स्तरीय मुखिया बैठक में हुई रीड एलोंग की चर्चा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: रेरा से बिना निबंधन के बन रहे आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडो पर जिलाधिकारी सख्त,दिए जांच के आदेश।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बागवानी प्रभाग की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment