RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नैनीताल के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे पहुंच टेका माथा।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)26 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला मुख्यालय, नैनीताल के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने हेतु ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा, बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति प्रदान करता है।
इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीत सिंह आनंद, जगजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जसमीत सिंह, सतनाम सिंह, हरनमन सिंह, अजीत सिंह, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पद्मश्री पं. रोनू मजूमदार की सुरमयी बांसुरी प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

rktvnews

बागपत:निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि, उप मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

इन्साकॉग की नियमित निगरानी के हिस्से के तहत केरल में कोविड-19 के एक सब-वेरिएंट जेएन.1 का एक मामला पाया गया।

rktvnews

बिहार सरस मेला: ग्रामीण शिल्प और हुनर को मिला बड़ा बाज़ार,महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की मिसाल हुई पेश।

rktvnews

भोजपुर:जे जे कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

इस शनिवार ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित नहीं होगा

rktvnews

Leave a Comment