RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:आकस्मिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर संजय फायर वर्क्स का फटाका गोदाम सील।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 18 दिसम्बर।कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में फटाका विक्रेताओं एवं निर्माताओं के संस्थानों की आकस्मिक जांच निरंतर की जा रही है। जांच के दौरान अनियमितताएं एवं सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज अनुभाग बिचौली हप्सी के ग्राम केलोद करताल स्थित संजय फायर वर्क्स (लाइसेंसधारी—संजय पिता होथचंद बालचंदानी) के फटाका गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रियंका बघेल, राजस्व निरीक्षक कैलाश चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, पटवारी सुरेश दांगी, शैलेन्द्र सिंह, बालेश्वर चौधरी सहित अन्य राजस्व अमले की उपस्थिति में किया गया।
निरीक्षण के दौरान फटाका गोदाम में सुरक्षा संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। गोदाम में उपलब्ध अग्नि शमन यंत्र एक्सपायर्ड एवं टूटे-जर्जर अवस्था में पाए गए। साथ ही भंडारण क्षमता से अधिक मात्रा में फटाकों का भंडारण भी पाया गया।
प्रथम दृष्टया सुरक्षा मानकों में गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर संजय होथचंदानी की उपस्थिति में फटाका गोदाम को सील कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

नोट्रे डेम हाई स्कूल में 18 मई को लगेगा शतरंज प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

गढ़वा: 09 जनवरी को जनसुनवाई कार्यक्रम एवं न्यायालय कार्य रहेगा स्थगित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के यवतमाल में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर : वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने मारपीट करने की कराई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment