RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा: श्रम विभाग के सघन जांच में बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 22 नवम्बर। श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन द्वारा बताया गया कि दरभंगा सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहन कुमार के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम अन्तर्गत विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।
सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा *मौलागंज के मेसर्स मोनू स्वीट्स एण्ड वैष्णव भोजनालय* से *एक बाल श्रमिक* तथा *एकमीघाट के दरभंगा गैरेज डेटिंग वर्कशॉप* से *एक बाल श्रमिक* इसी प्रकार *कुल – दो बाल श्रमिक* को विमुक्त कराया गया।
श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा लोहिया चौक से दरभंगा टावर होते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार चौक स्थित सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
उल्लेखनीय है कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह में दरभंगा शहर के साथ-साथ सभी अनुमण्डल एवं प्रखण्ड मुख्यालयों में सघन जाँच अभियान संचालित करती है तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जाती है।
उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में घनश्यामपुर, सिंहवाड़ा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार, तहसीन आलम एवं अन्य शामिल थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:मड़वन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में गर्भवती महिलाओं की हुई स्पेशल जांच, फ्री मिले महंगे इंजेक्शन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं रेलवे से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत का पहला राज्य युवा पुरस्कार बनेगा युवाओं की प्रेरणा, अमन कुमार ने रखा अनोखा प्रस्ताव।

rktvnews

भोजपुर:जवाहर टोला वार्ड नं• 40 आरा के कंजर [कुचबन] जाति के लोगों का अनुसूचित जाति के तहत जाति प्रमाण-पत्र अविलंब बनाया जाए : दिलराज प्रीतम

rktvnews

बरसात की फुहारों के बीच संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

Leave a Comment