RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

सीतामढ़ी:पारिस्थितिकीय संतुलन एवं ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हम सबको प्रतिबद्ध रहने की आवश्यकताः डीएम

सीतामढ़ी/बिहार 07 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा
*जल –जीवन– हरियाली अंतर्गत* *जागरूकता का* *प्रसार* विषय पर
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से सभी जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी जुड़े थे। जिला स्तर पर इसका आयोजन विमर्श कक्ष में जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, सीतामढ़ी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी,निदेशक DRDA,DPM Health तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा कि *बिहार की पारिस्थितिकीय चुनौतियों एवं पर्यावरण में परिवर्तन को देखते हुए सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की गई। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है।जल-जीवन-हरियाली अभियान की सफलता सुनिश्चित सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जल है, हरियाली है तभी जीवन है। सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) को इसके प्रति संवेदनशील तथा तत्पर रहना होगा।
डीडीसी डॉ० प्रीति ने कहा कि *जल-जीवन-हरियाली मिशन में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने के लिए हम सभी सतत प्रयत्नशील हैं। *जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत 11 विभिन्न अवयव है। सभी 15 क्रियान्वयन विभागों के आपसी समन्वय से हरेक अवयव पर सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि *जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रति जन-जन को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सबको दृढ़-संकल्पित होना पडेगा तभी आने वाली पीढ़ी के लिए उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित हो सकेगा।

Related posts

झारखंड:विस चुनाव 2024 : जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ।

rktvnews

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीसी से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:आरा विधानसभा के दर्जनों गांवों में घुंसा बाढ़ का पानी : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:अनिश्चित कालीन धरना प्रर्दशन का समर्थन नही करेगा छात्र जदयू:कृष्णा तिवारी

rktvnews

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment