RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला:देश की विरासत,संस्कृति और हुनर से नई पीढ़ी को करा रहा रूबरू।

विरासतों और सदियों पुरानी शिल्प देख लोग हो रहे आश्चर्यचकित।

महज पांच दिनों में खरीदारी का आंकड़ा 5 करोड़ हुआ पार।

समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने भी किया मेले का भ्रमण।

बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी देशी “बार्बी डॉल”।

जीविका दीदियों के देशी स्वाद का लोग हो रहे मुरीद।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा लोक संस्कृति की बह रही बयार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)17 दिसंबर।देशी अंदाज में आयोजित बिहार सरस मेला हमारे देश की विरासत , संस्कृति और हुनर को नए युग से रूबरू करा रहा है। आगंतुक अपने विरासत और सदियों पुरानी शिल्प सरस मेला में देखकर आश्चर्य चकित भी हो रहे हैं। सरस मेला ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जीविका द्वारा २८ दिसंबर 25 तक गाँधी मैदान, पटना में आयोजित है l
सरस मेला में ग्रामीण महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन की झलक के साथ उन हुनरमंदों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री हो रही है जो कल तक गुमनामी का जीवन व्यतीत कर रहे थे । लेकिन अब उनके हुनर को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाया गया है। सरस मेला में प्रदर्शित और बिक्री हो रहे शिल्प को देखकर एक तरफ बुजुर्ग हर्षित हो रहे हैं तो दूसरी तरफ युवा पीढ़ी सदियों पुरानी शिल्प, संस्कृति, परंपरा और देशी व्यंजनों से रूबरू हो रही है।
बिहार के सभी जिलों के हस्तशिल्प और व्यंजन के साथ ही 25 अन्य राज्यों से आई ग्रामीण महिलाएं और स्वरोजगारी एक दूसरे की भाषा, शिल्प और हुनर से परिचित हो रहे हैं। मेला में हर वो वस्तु और व्यंजन उपलब्ध है जो अन्य किसी मेला या बाजार में शायद ही दिखे । लिहाजा यहां प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध उत्पादों का क्रेज आगंतुकों के बीच बना हुआ है। बिहार सरकार की सतत जीविकोपार्जन योजना के लाभान्वित और जल जीवन हरियाली अभियान के तहत दीदी की पौधशाला से पौधों की बड़े पैमाने पर बिक्री योजनाओं और अभियानों की सफलता की बानगी पेश कर रहे हैं।
पांच दिनों में 5 सौ से अधिक स्टॉल और ओपेन एरिया में सुसज्जित स्थलों से खरीद -बिक्री का आंकड़ा लगभग 5 करोड़ 9 लाख 94 हजार रूपया है। सरस मेला में अब तक अनुमानतः 3 लाख 48 हजार से अधिक लोग आए हैं।
बुधवार को मदन सहनी, मंत्री , समाज कल्याण विभाग , बिहार सरकार, डा. एन.विजयालक्ष्मी शर्मा, डा. एन. विजयलक्ष्मी शर्मा , अपर मुख्य सचिव , डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग समेत कई गणमान्य लोगों ने मेला में लगे स्टॉल से खरीददारी की और आयोजन की सराहना की l
सरस मेला परिसर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जन- जागरूकता अभियान जारी है l महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में प्रहरी नाट्य संस्था के कलाकारों ने बाल-विबाह एवं दहेज़ प्रथा उन्मूलन समेत कई सामजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की l
कई सरकारी विभाग एवं संस्थाओं द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं l मुख्य सांस्कृतिक मंच पर राज्य आपदा मोचन बल ने दर्शकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया l संध्या समय में अरुण और उनकी टीम में लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति की l
सुधी दर्शकों को लोक कलाकार राज्य की लोक गीत और लोक नृत्य तथा गजल आदि की संगीतमय प्रस्तुति से झूमा रहे हैं। सेमिनार कक्ष में पशु सखियों का क्ष्मतावर्धन कार्यशाला दुसरे दिन भी जारी रहा l बुधवार को नालंदा जिला के सभी प्रखंडों में सेवारत पशु सखियों को पशुओं की सेवा और स्वास्थ्य जांच तथा इलाज़ के गुर सीखाये गए l

Related posts

अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जन वितरण प्रणाली केंद्रों का औचक निरीक्षण,दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

राष्ट्रीय साहित्यान्चल सम्मान हेतु डॉ. प्रियंका सौरभ और डॉ. सत्यवान सौरभ का चयन।

rktvnews

दुमका:कठलिया आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक कार्य योजना पर चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment