RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तम लाल ने एनएचपीसी के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

नई दिल्ली/14 जून।उत्तम लाल ने भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
एनएचपीसी लिमिटेड में अपनी नियुक्ति से पूर्व उत्तम लाल एनटीपीसी लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक ( एचआर-सीएसआर/आरएंडआर/एलए ) के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके पास कार्मिक प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों और कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में 35 वर्षों का विशाल और समृद्ध अनुभव है। बिजली सेक्टर में अपनी विशेषज्ञता और लंबे अनुभव के लिए विख्यात श्री लाल संगठन के लक्ष्य और विजन की सेवा में मानव संसाधन क्षमता को समाहित करने के लिए एक प्रमुख मानव संसाधन पेशेवर हैं।
उत्तम लाल ने जेवियर सामाजिक विज्ञान संस्थान ( रांची ) से कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री भी ली है।

Related posts

सचिव (श्रम एवं रोजगार) ने भारत में महिला कार्यबल भागीदारी में सुधार लाने पर गोलमेज चर्चा में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: युवा संगीत सम्मेलन: शास्त्रीय संगीत के सुरों से गुंजायमान हुई महफिल।

rktvnews

वैशाली: मकर संक्रांति के अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खेला फैंसी क्रिकेट मैच।

rktvnews

भारतीय नौसेना अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि और हिमगिरि को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार।

rktvnews

चतरा : स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक।

rktvnews

बक्सर:नव ज्योति उच्च विद्यालय कुकुढा इटाढी में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

rktvnews

Leave a Comment