RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 दिसंबर।झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।
इस मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में निजी उपयोग के लिये विशेष चिकित्सा उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सभी आयातित औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है।

rktvnews

गया:तिलकुट को नेशनल एव इंटरनेशनल लेवल पर एक नया आयाम देने के उद्देश्य से बेहतर पैकेजिंग की आवयश्कता को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर की उपस्थिति में 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का समापन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 जनवरी 26

rktvnews

जी-20 डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था कार्य समूह के अध्‍यक्ष और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम पूर्व संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment