RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश सरकार की विपक्षी एकता हुई तार तार!मंत्री भी दे रहे इस्तीफा:भाजपा भोजपुर

जिला अध्यक्ष दुर्गा राज और प्रवक्ता राजेश सिंह

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)13 जून।जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन द्वारा अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा भोजपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने नीतीश सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा की मांझी के बेटे का मंत्री पद से इस्तीफा देना बिहार मे विपक्षी एकता में आई दरार की ओर इशारा करता है जिसे नीतीश सरकार कितना भी छुपाने की कोशिश कर ले वो आने वाले लोकसभा और विधान सभा चुनाव के पहले ही तार तार हो जायेगी एक तरफ नीतीश सरकार विपक्षी एकता का झूठा हवाला दे रही है और उसकी 23 जून को बैठक भी आयोजित कर रही है लेकिन लगता है की बैठक में विपक्षी नेताओं की तुलना में कुर्सियों की संख्या ज्यादा होगी विपक्षी एकता में कितनी एकजुटता है वो साफ पता चल रही है जिसकी बैठक की तारीखें दोबारा रखी गई है कही ये न हो की इसकी तारीख विपक्षी एकता को फ़िर से एकजुट करने में तीसरी बार रखनी पड़ जाए।उन्होंने कहा की हम कोटे के मंत्री के इस्तीफे से नितीश कुमार का दलित बिरोधी चेहरा सामने आ गया। नीतीश कुमार हर किसी को ठगने का ही काम करते हैं पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अब उनके बेटे को इस्तीफा देना पड़ा।

Related posts

भोजपुर: बचरी कॉलेज पिरो में कैंपस प्लेसमेंट।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,33000 सीएफटी बालू जप्त।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज शिवालिक सिंगापुर से रवाना हुआ।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन और 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय एकीकरण सात दिवसीय शिविर में शामिल होंगे वीकेएसयू आरा के आदित्य सिंह और आर्यन प्रकाश!भोजपुर की परंपरागत विधाओं में अपना झंडा बुलंद करेंगे आदित्य सिंह।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई, मिठाई, पटाखे और उपहार किए वितरित।

rktvnews

Leave a Comment