RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक।

ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें जानकारी रखी जायेगी गुप्त।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)10 दिसंबर।समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई । बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी भोला प्रसाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।
बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में यह सुनिश्चित करें कि नशापान की वस्तुओं की बिक्री नहीं हो । उन्होने अभियान चलाते हुए स्कूली बच्चों को जागरूक करने तथा ठेला-गुमटी में सिगरेट या अन्य नशापान के वस्तुओं की बिक्री को हतोत्साहित करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं को इसके दुसप्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाये।
बैठक में सभी स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखने की बात कही गई ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इंटेलिजेंस को मजबूत करें और नशा कारोबारियों को विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नहीं हो, पूरे नेटवर्क को खंगाले, ड्रग पेडलर के पूरे चेन के तह तक जाएं।
बैठक में पुलिस, उत्पाद, ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने की बात कही गई। साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें। बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारियों के अलावे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला नागालैंड के राज्यपाल के रूप में भी करेंगे कार्यों का निर्वहन,राष्ट्रपति ने किया नियुक्त।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अटल भूजल योजना से सम्बन्धित बैठक।

rktvnews

बागपत:जनवरी माह में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह।

rktvnews

चतरा:28 जनवरी एवं 4 फरवरी को होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा(JGGLCCE) 2023 का आयोजन को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

रायपुर:संवेदनशीलता, साफगोई और ईमानदार इंसान होना ही बड़ा कवि होने की शर्त है : विनोद कुमार शुक्ल, नासिर अहमद सिकंदर और रज़ा हैदरी को श्रद्धांजलि।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमेश पटेल ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment