RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 दिसंबर। मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-01, दुमका अंतर्गत प्रखंड शिकारीपारा मे जल जीवन मिशन के तहत सभी जलसहिया को एफटीके किट के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार लोहरा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से की गई । जल गुणवत्ता विषय पर सभी जलसहिया को कार्यपालक अभियंता द्वारा संबोधन के क्रम में बताया गया कि सभी जलसहिया प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगे और अपने गांव अंतर्गत 5-5 सक्रिय महिला को भी जल जांच करने के लिए सिखाएंगे । जल जांच करने के उपरांत सभी जल सहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS के पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी जलसहिया को संबोधन के क्रम में बताया गया आप सभी जल सहिया खासकर सभी स्कूल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों का जल स्रोत अवश्य जांच करेंगे। शुद्ध जल मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है यदि कोई जल प्रदूषित हो जाता है तो पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है इसलिए आप सभी अपने-अपने गांव में जितने भी पेयजल स्रोत हैं उसका जल जांच परीक्षण आवश्यक रूप से करें और अपने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करें। बिना जल जांच किये पेयजल के रूप में उपयोग ना करें। जल जीवन मिशन के तहत सभी अवयवो पर जिला समन्वयक-आइ इ सी, सनाउल अंसारी अंसारी के द्वारा विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई । प्रशिक्षण सानाउल अंसारी, जिला समन्वयक दुमका के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी पैरामीटर यथा पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता,लोह तत्व, नाइट्रेट,क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट आदि को एक एक कर प्रदर्शन कर बताया गया।प्रशिक्षण में प्रखंड समन्वयक बिकास मिश्रा, कनीय अभियंता सोनु कुमार, सभी जलसहिया उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार के तीन दिवसीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति पटना से गया के लिए रवाना! हवाई अड्डे पर दी गई विदाई।

rktvnews

बिहार की सत्ता हड़पने वाली भाजपा को मिलेगा करारा जवाब : वाम दल

rktvnews

बिना चालान और ओवरलोडेड गाड़ियों पर आफत।

rktvnews

नोएल टाटा ने भारत की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था (पहिलाथरोपिक आर्गेनाइजेशन ) के लिए एक नया रोडमैप पेश किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान।

rktvnews

बरसात की फुहारों के बीच संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

Leave a Comment