RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)10 दिसंबर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने शिवगंगा की साफ–सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिवगंगा आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ वे स्नान करते हैं। ऐसे में शिवगंगा की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में बासुकीनाथ मंदिर के विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की गयी एवं आवश्यक निदेश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर की जाए तथा सभी आवश्यक कदम तुरंत प्रभाव से उठाए जाएं।उन्होंने नियमित फोगिंग कराने को लेकर नगर पंचायत को निदेश दिया।
नंदी चौक से मंदिर तक रंगीन लाइट लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई, जिसपर उपायुक्त ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलार्पण काउंटर को विस्तारित करने तथा अस्थायी शौचालय के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि बासुकीनाथ मंदिर में बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए सभी जरूरी कार्य सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता दुमका प्रमंडल-02,कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल दुमका,कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दुमका,कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल दुमका, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल दुमका,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल दुमका,कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल दुमका,अंचल अधिकारी जरमुण्डी,पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जरमुण्डी,अध्यक्ष / सचिव पंडा धर्मरक्षिणी सभा बासुकीनाथ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बासुकीनाथ, आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा में जिला अधिवक्ता संघ भवन में केन्द्रीयकृत वातानुकूलित सुविधा का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:जनहित साहित्य मंडल के तत्वावधान में काव्यतीर्थ महोत्सव 2024!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घरेलू एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ उपायुक्त की बैठक, आवश्यक निर्देश जारी।

rktvnews

भोजपुर:पद- प्रोन्नति के लिए वीकेएसयू के कुलपति और कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन।

rktvnews

दरभंगा:शहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment