RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ है वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : पर्यवेक्षक, रणजीत कुमार बाल्मीकि

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।आगामी 14 दिसंबर 2025, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” महा-रैली को सफल बनाने के लिए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई।
जिला पर्यवेक्षक रणजीत कुमार बाल्मीकि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में भोजपुर को हमेशा से संगठन की रीढ़ माना जाता है। चाहे वह आंदोलन की बात हो, संघर्ष की हो या जन सरोकार की।भागीदारी न केवल संख्या में अधिक होनी चाहिए, बल्कि अनुशासन, संदेश और संगठनात्मक क्षमता में भी मिसाल बननी चाहिए। यह रैली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ है।
जिला अध्यक्ष अशोक राम ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।भोजपुर की आवाज़ जितनी प्रखर होगी, रैली की गूंज उतनी ही दूर तक जाएगी।
प्रमुख उपस्थिति में त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, घनश्याम उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, अरुण कुमार सिंह, अशोक यादव, रतन धमालिया, डॉ मालती पाण्डेय, सुभाष चंद्र मुहूआर, प्रभा सिंह यादव, राकेश कुमार त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार सिंह, फातमा जरी, सत्यनारायण लाल, गजेंद्र चौधरी, लुटावन राम चौरसिया, चितरंजन सिंह, लाल देव सिंह, रशीद इमाम मिंटू, शिव शंकर चौबे, नंद जी राम, उदय कुमार, धर्मवीर शुक्ला, अयोध्या प्रसाद, तेज नारायण राम, संजीव कुमार पाण्डेय, शिव चंद्र राम, तारकेश्वर सिंह, शिवनारायण दुबे, अनुज दास, मनोज कुमार,सुरेंद्र चौधरी, प्रेम कुमार, उपस्थित रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:प्रखंड कार्यालय मीनापुर के लिपिक हुए निलंबित।

rktvnews

दरभंगा:संयुक्त निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई!उप निदेशक सह जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ने लिया प्रभार।

rktvnews

23 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बुनियादी मानवीय गरिमा का सम्मान करने की आवश्यकता, यदि हम ऐसा करते हैं, तो दुनिया में असमानताएं खत्म हो जायेंगी: संदीप कुमार, निर्देशक, ‘आरारिरारो’

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन प्रतिदिन बेहतर व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में होगी कमी:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment