RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सर्वाधिक रक्तदान करने वाले संगठन और रक्त दाताओं को सम्मानित किया जाएगा:चेयरमैन डा विवेकानंद यादव।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 12 जून।14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रेसिडेंट सह जिला पदाधिकारी राजकुमार ,पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव तथा उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ।कार्यक्रम चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा। चेयरमैन ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरे साल भर रक्त देने वाले वाले संस्थाओं तथा स्वैच्छिक रक्त दाताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी पर सचिव विभा कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु हर आवश्यक कार्यो पर नजर है। सभी संस्थाओं को पत्राचार किया गया है सूचना भी सब को दी जा रही है।सम्मानित होने वाले संगठनों रक्त दाओं को विशेष रुप से सूचित कर दिया गया है। मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र बनकर तैयार हो चुका है। तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी रेड क्रॉस ब्लड डोनेशन समिति के संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में सहयोगी सदस्य विजय मेहता, मोहम्मद शमशाद प्रेम,कमल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कुमार मंगलम तथा मोहम्मद कामरान के सहयोग से की गई है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना के पास जलजमाव! लोगों को आवागमन मे परेशानी।

rktvnews

उत्तर पूर्वी राज्यों में लैंड गवर्नेंस के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के अलग-अलग थानों में लगा जनता दरबार।

rktvnews

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना से 94 लाख घरेलू व 12 लाख कृषि उपभोक्ता हो रहें हैं लाभान्वित।

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर थाना के सामने ट्रक की चपेट में हुई युवक की मौत पर सांसद सुदामा प्रसाद ने परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment