RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

युवा महोत्सव को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/हरियाणा 30 अक्टूबर। राज्य सरकार लगातार हरियाणा की लोक कला, लोक नृत्य, लोक संगीत व लोक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। युवाओं को हरियाणा की इसी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए जिला में इतने बड़े स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में विजेताओं को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। अधिकारी इस कार्यक्रमों की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
उपायुक्त ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम अब आईटीआई की बजाय सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में 20 एवं 21 नवंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवाने की तिथि 7 नवंबर निर्धारित की है। पहले अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। ऐसे में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जिला के युवाओं को इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा। कोई भी टीम अपना पंजीकरण करवाने के लिए आईटीआई में आवेदन कर सकती है।
डीसी ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए व प्रतिभागी के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिला में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 750 रुपए से 15 हजार रुपए तक के 48 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, डा पूर्ण प्रभा, डा दिनेश चहल, डा ममता शर्मा, वाईसीओ अनिल कौशिक, अनिल यादव व सुभाष चंद के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रतिभागियों के लिए ये होंगी शर्तें

समूह लोक नृत्य में साजिदों सहित अधिकतम प्रतिभागियों की संख्या 10 होगी। इस विधा में नृत्य नाटिका मान्य नहीं होगी। इसमें अधिकतम समय सीमा 15 मिनट की होगी। नृत्य के संबंध में पूर्ण विवरण पंजीकरण के समय लिखित उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा। विजेता का निर्णय रिदम कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप सैट पर आधारित होगा।
ग्रुप लोकगीत में अधिकतम प्रतिभागियों की संख्या संगीतकारों सहित 10 होगी। लोक गीत हरियाणवी परिवेश से होगा। फिल्मी गीत मान्य नहीं होगा। विजेता का चयन केवल गायन के आधार पर होगा।
एकल लोक नृत्य में साजिदों को छोड़कर प्रतिभागियों की संख्या 1 होगी। इस विधा में नृत्य नाटिका मान्य नहीं होगी।अधिकतम समय सीमा 15 मिनट होगी। नृत्य के संबंध में पूर्ण विवरण पंजीकरण के समय लिखित उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा। विजेता का निर्णय रिदम कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप सेट पर आधारित होगा।
एकल लोकगीत में भी साजिदों को छोड़कर प्रतिभागियों की संख्या 1 होगी। लोक गीत हरियाणवी परिवेश से होगा। फिल्मी गीत मान्य नहीं होगा। विजेता का चयन केवल गायन के आधार पर होगा।
इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम मान्य होगा। प्रतिभागियों को विषय पहले से ही प्रदान किए जाएंगे और अधिकतम समय सीमा 4 मिनट रहेगी। विजेता निर्णय उच्चारण, भाषण चयनित विषय से संबंधित हो, आत्म विश्वास, विषय बारे जानकारी शब्दों को बार बार न दोहराना के आधार पर किया जाएगा।
तत्कालीन व्याख्यान में तत्कालीन प्रतिभागी को भाषण से संबंधित विषय 2 मिनट पहले दिया जाएगा और भाषण की अधिकतम समय सीमा 4 मिनट रहेगी।

ये विधाएं रहेंगी

जिला युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण फोटोग्राफी व तत्कालीन व्याख्यान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह सभी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्तर तक की होगी।
इसी प्रकार विज्ञान के माध्यम से मोटे अनाज उत्पादन बढ़ाने तथा समाज के लिए विज्ञान विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिताएं राज्य युवा महोत्सव स्तर तक रहेगी।
इसके अलावा राज्य में लुप्त हो रही विभिन्न लोक कला, लोक नृत्य तथा लोक संगीत आदि की प्रतियोगिताएं भी होंगी यह प्रतियोगिताएं भी राज्य युवा महोत्सव स्तर तक रहेगी।

Related posts

भोपाल:हिन्दी साहित्य भारती” की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के कटाव विस्थापितों से मिले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव,विस्थापितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

rktvnews

इंदौर:जिले के सरकारी कार्यालयों में लागू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था,कलेक्टर आशीष सिंह ने ली बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजनाओं कि समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नव वर्ष के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल भवन और क्रिटिकल केयर यूनिट का किया भूमि-पूजन।

rktvnews

Leave a Comment