RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन।

RKTV NEWS/सासाराम(रोहतास)28 सितम्बर। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में भारत के राष्ट्रपति सचिवालय की निदेशक एवं विशेष कार्य पदाधिकारी स्वाति शाही उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलाधिपति, कुलपति प्रो. (डॉ.) महेंद्र कुमार सिंह, प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रो. (डॉ.) आशुतोष द्विवेदी एवं सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के संचालन में विधि संकाय से सहायक प्राध्यापक डॉ संगीता सिंह, अभियांत्रिकी संकाय की निदेशका डॉ. मोनिका सिंह, छात्रावास संरक्षका नीरूपमा सिंह, सहायक आचार्य राजीव रंजन, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मयंक कुमार राय, डॉ. ज्योति, रौशन सिंह, वेदांत प्रजापति आदि का विशेष योगदान रहा।
भक्ति और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ यह आयोजन अपनी सफलता के साथ सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

rktvnews

गिरीडीह:पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग द्वारा जिले में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

टाप-10 अपराधी गिरफ्तार ।

rktvnews

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक-केंद्रित दूरसंचार पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment