RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

माउंट आबू में केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन!आदिवासी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बने प्रभावी योजना- राज्यपाल

जयपुर/राजस्थान 11 जून। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य में आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं के प्रशिक्षण एवं उन्हें आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए अलग से योजना बनाकर प्रभावी रूप में कार्य किया जाना चाहिए।
राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को माउंट आबू स्थित पोलो ग्राउंड में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित 63 वें केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि उनमें टीम भावना, धैर्य, अनुशासन जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति में युवाओं को अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रशिक्षित कर उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया गया है ।
राज्यपाल ने खेल शिविरों के माध्यम से पारंपरिक एवं ग्रामीण खेलो के विकास पर भी बल दिया । उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण ओलंपिक खेलों के रूप में ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए महती प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों एवं कोच के प्रोत्साहन के लिए स्पोर्ट्स पर्सन पेंशन योजना, खेलों के लिए अलग से स्टेट इंस्टिट्यूट की स्थापना, प्रत्येक ब्लॉक में चरणबद्ध रूप से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम जैसे कार्यों की सराहना भी की।
चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राज्यपाल श्री मिश्र सहित उपस्थित अतिथियों के समक्ष अपने खेल कौशल का प्रदर्शन भी किया।
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में खेलों के विकास के लिए अनुकूल माहौल बना है। उन्होंने कहा कि माउंट आबू पोलो ग्राउंड खेल मैदान के विकास के राज्य सरकार की ओर से 18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। श्री लोढ़ा ने ग्यारह वर्ष के अंतराल पर राज्यपाल द्वारा माउंट आबू में केन्द्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर में आकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनका आभार प्रकट किया। मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
गत 23 मई से शुरू हुए इस आवासीय खेल शिविर में करीब तीन सौ खिलाड़ियों को बास्केट बॉल, हैंड बॉल, तीरंदाजी, बॉक्सिंग और क्रिकेट खेलों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सिरोही जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.शुभमंगला, माउंट आबू के उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पलानिचामी एस. सहित राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

मंत्रालय में हुआ वंदे -मातरम गायन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से देश के हितों को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने मानकीकरण पर अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ सहयोग को मजबूत किया।

rktvnews

Leave a Comment