RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के तत्वावधान में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)01 दिसंबर।आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर के कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल की अध्यक्षता में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन में बटालियन के सारे अधिकारी एवं अनेक कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कमान अधिकारी ने सभी अकिारियों एवं कैडेटों को सम्बोधित करते हुये कहा की आज हम 01 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस पर यहाँ एक साथ इकट्ठा हुये है। यह दिन हमें एच.आई.वी एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने रोकथाम और उपचार के महत्व को समझने और एच.आई.वी से प्रभावित लोगों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने का अवसर देता है। एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में जागरूकता और सहानुभूति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अभियान में सुबेदार मुकेश कुमार राय और हवलदार हरि बहादुर अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

भारतीय वायुसेना ने सी-17 विमान के माध्यम से सूडान से सामरिक बचाव अभियान के तहत लगभग 24 घंटे का नॉन-स्टॉप ऑपरेशन चलाया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जून 26

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिवृष्टि सहित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई तेज की।

rktvnews

दरभंगा: पेंशनर समाज के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जून 26

rktvnews

Leave a Comment