RK TV News
खबरें
Breaking News

Gen Z ने थामा KTS 4.0 का सांस्कृतिक रथ”—तमिलनाडु से काशी तक ‘कल्चरल जॉय राइड’ और प्री-इवेंट्स में Gen Z का जलवा।

RKTV NEWS/वाराणसी (उत्तर प्रदेश)30 नवंबर।दो दिसंबर से शुरू होने वाले काशी तमिल संगमम् 4.0 को लेकर Gen Z में खास उत्साह देखा जा रहा है जो इस सांस्कृतिक महाकुंभ को और जीवंत बना रहा है। यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच प्राचीन सांस्कृतिक व भाषायी संबंधों को नए दौर की युवा ऊर्जा के साथ जोड़ने का प्रयास है।
29 नवंबर कन्याकुमारी से ट्रेन से निकले छात्रों के पहले दल में बड़ी संख्या में Gen Z शामिल हैं। ये युवा लंबी रेल यात्रा के दौरान अलग-अलग तरह के गेम खेलकर, समूह गतिविधियां करते हुए और एक-दूसरे से संवाद बढ़ाकर काशी तक के सफर का भरपूर आनंद ले रहे हैं, जिससे यह यात्रा उनके लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव बन रही है।
इस विशेष ट्रेन में सवार तमिलनाडु की अर्चना ने बताया कि काशी तमिल संगमम् 4.0 में पहुंचने को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि घर पर वे बहुत कम मंदिर जाती हैं, इसलिए इस अवसर को भगवान की विशेष इच्छा मानकाशी की समृद्ध संस्कृति से पहली बार रूबरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
अर्चना के अलावा इस ट्रेन में सवार यूपीएससी की तैयारी कर रहीं तिरुप्पुर की मालती ने बताया कि तमिल और काशी के बीच गहरा आध्यात्मिक रिश्ता है, जिसे संतों जैसे मणिक्कवासगर ने सदियों से दर्शाया। काशी तमिल संगमम् इसे आधुनिक रूप से मजबूत कर रहा है और काशी आने को वे गर्व का अवसर मानती हैं।
उधर काशी में भी घाटों और विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे प्री-इवेंट कार्यक्रमों में जेन-जी युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया है। ‘रन फॉर KTS 4.0’ जैसे जागरूकता कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ लगाकर न सिर्फ फिटनेस का संदेश दिया, बल्कि काशी तमिल संगमम् 4.0 के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई।
वीटी और घाटों के आसपास आयोजित नुक्कड़ नाटकों में जेन-जी कलाकारों ने काशी और तमिल सभ्यता के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रिश्तों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। रील मेकिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी युवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आयोजन की झलक साझा कर रहे हैं, जिससे देशभर के अन्य युवाओं में भी इस कार्यक्रम के प्रति जिज्ञासा और आकर्षण बढ़ रहा है।
इस साल काशी तमिल संगमम् 4.0 की थीम है “Learn Tamil – तमिल करकलम्”। इसके माध्यम से भाषा और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है जिसमें जेन-जी युवाओं की भागीदारी इसे और प्रासंगिक बना रही है।

Related posts

भोजपुर:सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जिले में लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का 29 जुलाई, से 3 अगस्त,तक किया जा रहा है आयोजन।

rktvnews

एएफएमएस और आईआईटी दिल्ली ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील की,कहा इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का है खतरा।

rktvnews

18वीं लोकसभा : टकराव से शुरुआत।

rktvnews

अयोध्या में काशी तमिल संगमम् 4.0 छात्र प्रतिनिधिमंडल का भव्य और पारंपरिक स्वागत।

rktvnews

भोपाल: 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment