RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भिखारी ठाकुर रंग जलसा- 2025 की तैयारी को ले की गई बैठक।

18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर की जयंती पर होगा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर।स्थानीय सरदार पटेल बस पड़ाव अवस्थित ” भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा द्वारा” भिखारी ठाकुर रंग जलसा – 2025 ” ( भिखारी ठाकुर जयंती समारोह – 2025 ) के तैयारी हेतु विस्तारित बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रो डॉ जया जैन एवं संचालन पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने की।
इस बैठक में भिखारी ठाकुर जयंती समारोह – 2025 में होने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा किया गया और उसकी रूपरेखा तैयार की गई।
जानकारी दी गई की भिखारी ठाकुर जयंती पर आयोजित भिखारी रंग जलसा 2025 एक दिवसीय कार्यक्रम पूर्वाहन 11 बजे से शुरू होगा और शाम 07.00 बजे तक चलेगा।
आज के बैठक में प्रो डॉ नंदजी दुबे, वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु, अंबुज आकाश, डॉ अनिल सिंह, योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य, लोक गायक कमलेश व्यास, समाजसेविका संजला सिन्हा, समाजसेवी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह, रंगकर्मी, चैतन्य निर्भय, रंजन यादव, भरत आर्य, जितेन्द्र प्रसाद उर्फ़ लड्डू भोपाली, करण कुमार, अनिल कुमार, मुकेश मुस्कान, साधना श्रीवास्तव और भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष रामजी यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापन राँची से आए गीतकार विनय सिंह ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 जून 26

rktvnews

रामगढ़:सुनीता देवीः संघर्ष से सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ।

rktvnews

वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से दिसंबर 2023 तक पिछले नौ महीनों में भारत में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र वहां की सुरक्षा स्थिति पर आज नई दिल्ली में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment