RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 02 नवंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली के प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा कर विभागों को योजनाएँ पूर्ण करने का जिला पदाधिकारी ने दिए निदेश।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों यथा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा से क्रियान्वित सार्वजनिक तालाबों, पोखरों, आहरों एवं पईनों से जीर्णोंद्वार में तेजी लाने का निदेश दिया गया। साथ ही तालाबों की उड़ाही के साथ-साथ घाट की सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाय। सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण में भी तेजी लाने का निदेश दिया गया।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमराँव को सार्वजनिक कुँओं के जीर्णोंद्वार हेतु निदेश दिया गया। साथ ही सार्वजनिक कुँओं के किनारे सोख्ता निर्माण हेतु निदेश दिया गया। भवनों में छत वर्षा जल संचयन के योजनाओं को पूर्ण करने हेतु भी कहा गया।
कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन विभाग एवं वन प्रमण्डल पदाधिकारी को चैकडैम बनाने हेतु निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, निदेशक डी0आर0डी0ए0 बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमराँव, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं जल जीवन हरियाली अभियान के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण (बाल संरक्षण की विभिन्न इकाई) सहित विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के लिए 20 बेंचों का गठन।

rktvnews

एनएफडीसी ने 54वें आईएफएफआई के भारतीय पैनोरमा खंड में प्रदर्शित होने वाली फीचर और गैर-फीचर फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

rktvnews

विकसित भारत’ का संकल्प एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसमें सभी को सहयोग करना होगा: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

दरभंगा:बिहार राज्य फसल सहायता योजना को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment