RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नशा मुक्ति दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।“नशा छोड़ो, खुशियों से नाता जोड़ो” संदेश के साथ बुधवार को भोजपुर जिले में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया।इस अवसर पर जिले में जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से हुई। शिक्षा विभाग, जीविका, स्वास्थ्य विभाग एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहयोग से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, भोजपुर द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डॉ. नेमीचंद शास्त्री कन्या +2 विद्यालय, आरा में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्रों ने अपने अभिभावकों से नशामुक्त बिहार का संकल्प भी दिलवाया।
अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग समाहरणालय सभागार, भोजपुर में किया गया। इसमें जीविका दीदी, शिक्षा विभाग, मद्यनिषेध विभाग एवं समाहरणालय स्थित अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाकर नशे के दुष्प्रभाव, जहरीली शराब से होने वाले नुकसान तथा स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी व्यापक रूप से दी गई। इन प्रयासों का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने और स्वस्थ वातावरण स्थापित करना है।

Related posts

ऑल इंडिया अभिभावक संघ के अभियान ” समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबका अधिकार ” से जुड़े प्रो डॉ कन्हैया।

rktvnews

भोपाल:झाबुआ में जल संरक्षण, सिंचाई और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर किया दु:ख व्यक्त।

rktvnews

गोपालगंज: पोस्टल बैलेट मतदान को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की डाक अधीक्षकों संग बैठक।

rktvnews

केंद्रीय सूचना आयोग में आठ नए सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई गई।

rktvnews

बिहार: सारण:दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment