
साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)11 अक्टूबर।जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बागपत शहर में गुरूवार को रात्रि में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बनाए रखना है।
जिलाधिकारी में नगर पालिका को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर लाइट नहीं है उन स्थानों पर लाइट लगाई जाए प्रकाश व्यवस्था शहर में रहनी चाहिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रशासन उनके साथ है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सतर्क है।
इस फ्लैग मार्च में बागपत के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
