RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में शानदार, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए भारतीय एथलीटों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में शानदार, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के लिए भारत के एथलीटों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलीटों ने 9 स्वर्ण सहित 20 पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय देश के मुक्केबाजों के संकल्प, दृढ़ निश्चय और निरंतर भावना को दिया।

एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा

“हमारे असाधारण एथलीटों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल 2025 में शानदार, रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन किया! वे 9 स्वर्ण सहित 20 पदक जीतकर आए। हमारे मुक्केबाजों के संकल्प और दृढ़ निश्चय की वजह से यह हुआ है। उन्हें बधाई। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Related posts

जयपुर:संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचन में अधिगृहित किए गए वाहनों का लॉग बुक के आधार पर होगा भुगतान :परिवहन पदाधिकारी, रवि रंजन

rktvnews

डेंगू से बचाव हेतु सावधानी है जरूरी।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर कांग्रेस ने दी बधाई।

rktvnews

कमाई का आधा हिस्सा किराए में देने वाली दिव्यांग और निराश्रित कामकाजी बहनाओं ने पायी स्कूटी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment