RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया सीएमएचओ ऑफिस का निरीक्षण, मौके पर मिले 26 कर्मचारी अनुपस्थित।

समय पर नहीं पहुंचने वाले कार्मिकों से नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान) 18 मई। जिला कलेक्टर श्री काना राम ने शुक्रवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान समय पर कार्यालय ने पहुंचने वाले 26 कार्मिकों को जिला कलेक्टर ने नोटिस जारी कर 3 दिन का समय देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिला कलेक्टर ने इस दौरान कार्यालय के सभी सेक्शन का निरीक्षण किया तथा कार्यप्रणाली को जायजा लिया, उन्होंने अलग-अलग सेक्शन के लिए अलग-अलग आवक जावक रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कंट्रोल रूम में रजिस्टर को सही से मेंटेन करने तथा फिजिकल फाइलों को राज काज से ऑनलाइन ही निस्तारित करने के निर्देश दिए। काना राम ने कार्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों के कार्यों का लिखित में कार्यविभाजन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सुनील विधार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने रोपे पीपल, कदम्ब और खिरनी के पौधे।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 दिसंबर 25

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए वरदान साबित हो रहा है: मंत्री सिलावट

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव की तबीयत का जाना हाल।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना के पास जलजमाव! लोगों को आवागमन मे परेशानी।

rktvnews

Leave a Comment