RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में “चकाचक होली मिलन समारोह” का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मार्च।आज 10 मार्च को जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में स्थानीय बाल हिंदी पुस्तकालय में चकाचक होली मिलन समारोह का आयोजन कवि जगत् नंदन सहाय की अध्यक्षता में हषोल्लास पूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का बाजप्ता उद्घाटन संस्था के सभापति अधिवक्ता अतुल प्रकाश के- बंगला में उड़ेला अबीर नामक आलेख पाठ से हुआ। तत्पश्चात उपस्थित कवियों ने अपनी काव्य लहरियों से वातावरण को रसमय बना दिया। शरद सिंह ने साली बिन होली , अलख अनाड़ी ने गवनवा नजिकाइल, अरविंद सिंह ने भाग ठिठुरन, युवा कवि चंद्रशेखर मिश्र ने होरी के रंग में डूबल संसार, जय नारायण पांडे ने आया बसंत, अधिवक्ता राम प्रहलाद तिवारी ने मधुर मिठाई वाइफ है, बक्सर से आए कभी ओमप्रकाश केसरी पवन नंदन ने एक अदद बीवी चाहिए, डॉ रेनू मिश्रा ने सजनवा बसंत रितु आयो रे, डॉ किरण कुमारी ने अईले रितुवन के राज, जगत नंदन सहाय ने फगुआ के रतिया और भगवान मुझे एक साली दे दो, सुरेंद्र सिंह ने जीर्ण जीवन संचार, रमेश सिंह रामप्रपन्न ने बसंत का पावन महीना, अतुल प्रकाश ने देख ना होली आ गईल बसंती छा गईल नामक अपनी-अपनी कविताओं को अपने-अपने अंदाज में खास ढंग से प्रस्तुत किया। बीच-बीच में पारंपरिक होली गायन संग हास्य व्यंग्य की पिचकारी सभा को ठहाकों से भर देती थी। सभा को संबोधित करने वालों में बृजमोहन त्रिपाठी और गोपाल प्रसाद ने सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश केसरी पवन नंदन रचित भोजपुरी- हिंदी मिश्रित काव्य संग्रह फूटेहरी का लोकार्पण किया गया।
मंच का संचालन अरविंद सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत आरा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य अशोक श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन कवि नंदकिशोर सिंह कमल ने किया।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:SBI द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित कार रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 अग्निशमन वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जनवरी 25

rktvnews

राष्ट्रपति ने एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – एक नई दिशा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment