RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:उदयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 नवंबर। भक्ति भावना और शुद्धता का सबसे बड़ा महापर्व छठ के अंतिम दिन श्रद्धालु भक्तों ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।जिले के सभी घाटों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई।आरा शहर में सबसे ज्यादा भीड़ शहर के बीचों बीच स्थित कलक्ट्री तालाब के चारों तरफ रही।

रौशन रही सड़कें

शहर के सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़कों को छठ व्रतियों के लिए अपनी अपनी क्षमता अनुसार रौशन कर रखा था।सूर्य मंदिर से लेकर पूरे घाट एवं रोड़ को रंग बिरंगे रौशनी से सजाया गया था। कलक्टरी घाट मास्ट लाइट से जगमग करता रहा जो मंत्री आर के सिंह द्वारा लगवाया गया था।सफाई,सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था आदि की भरपूर व्यवस्था रही। रोड से लेकर मंदिर तक कई स्टॉल जनता के सेवार्थ लगाए गए थे। पार्किंग के लिए रमना मैदान में जगह स्थल बनाए गए थे।

मनोकामनाओं के साथ व्रतियों ने दिया अर्घ्य

जिले के सभी घाटों पर छठ व्रतियों ने अपनी अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और घाटों पर विधिवत पूजा अर्चना भी की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगाया स्टाल

कलक्टरी तालाब घाट पर ज्यादा भीड रहने के कारण जेपी स्मारक के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर समिति के स्वयंसेवक ने जन कल्याणार्थ बड़ा स्टॉल लगाया।जहां दर्जनों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री आदित्य सिंह ने बताया कि युवाओं की टीम सेवा के लिए लगी हुई थी।दैनिक उपयोग की सारी दवाइयां उपलब्ध थी।फर्स्ट एड के सामान भी रखे गए थे ताकि किसी को तत्काल सेवा पहुंचाई जा सके। सुबह में छठ व्रतियों के लिए दतवन, चाय और हलवा का वितरण किया गया ।विद्यार्थी परिषद के स्वयंसेवक प्रसाद को छठ व्रतियों तक पहुंचाने का कार्य करते दिखे। प्रमुख सहयोगियों में आदित्य सिंह ,धीरज सिंह ,हिमांशु रंजन, राहुल कुमार ,निक्की कुमार, माही, शौर्य पाठक, आलोक कुमार, उमंग कुमार, अनूप सिंह ,चंदन कुमार, रत्नेश, चंदन तिवारी, अभिमन्यु सिंह आदि रहे।

अल खिदमत बिहार ने लगाया स्वास्थ्य जांच का स्टाल

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अल खिदमत बिहार के तत्वाधान में जेपी स्मारक के सामने स्टॉल लगाया गया था। जहां उनके सदस्यों के साथ चिकित्सकों की टीम थी जो लोगों के बीपी या अन्य मरीजों की जांच कर रहे थे और दवा भी दे रहे थे अन्य दवाइयां भी रखी गई थी। कुछ लोग इलाज करते देखे भी गए।

श्रद्धालुओं ने किया दान

कलेक्टर तालाब सूर्य मंदिर काफी दिनों से निर्माणाधीन है और बराबर कुछ ना कुछ कार्य चलते रहते हैं ।जिसके लिए धनराशि की मांग श्रद्धालुओं से की जाती है। छठ के दिन विशेष रूप से अनेक श्रद्धालु मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से सहयोग करते देखे गए। जिन्हें सहयोग राशि के बदले में कूपन दिया या रहा था। समिति के अनेक लोग लगातार माइक से मंदिर के बारे में सूचना तथा की गुजारिश करते रहे।

आर्टीफिशियल घाट और अर्घ्य की प्रस्तुति सराहनीय

महावीर टोला शहीद भवन मोड़ पर सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड काउंसलर प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में छठी मैया की पूजा करने के लिए घाट और भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की कृत्रिम प्रस्तुति बनाई गयी थी जो लोगो के लिए दर्शनीय था।

सुरक्षा और यातायात में सक्रिय था प्रशासन

छठ व्रतियों की सुविधा ,विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भोजपुर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही जिले के सभी घाटों के साथ साथ विभिन्न चौक चौराहों पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की टीम तैनात दिखी।

Related posts

शाहपुर नगर पंचायत ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित!वार्ड पार्षदों को दिया गया प्रशस्ति-पत्र।

rktvnews

भोजपुर:आप पार्टी का बाबासाहेब पर अवांछित टिप्पणी के विरोध में आरा स्टेशन परिसर में सभा और पुतला दहन।

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित विभागों के नोडल अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

भोजपुर:पेट के ऊपरी भाग में दर्द पर प्रमुख चिकित्सको ने सेमिनार विचार किए साझा।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे विद्युत स्पर्शाघात से किसान की मौत।

rktvnews

Leave a Comment