RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 16 अगस्त। कोइलवर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत के नारायणपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
एनसीसी नारायणपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार,राजद नेता विनोद यादव,अजीत यादव,नवयुवक संघ नाट्य परिषद के अध्यक्ष उमेश कुमार सुमन,कमलेश्वर प्रसाद,गौरी शंकर शर्मा,विशाल यादव अरुण कुमार,गुड्डू यादव,शंकर भगवान शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट किया गया। तदोपरांत सभी आगत अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।6/6 ओवर के मैच में शामिल 16 टीमों में पहला मैच ब्रिंजल क्रिकेट टीम नारायणपुर और मनाचक की टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में 8 टीम क्वार्टर फाइनल , सेमी फाइनल में 4 टीम और फाइनल टीम में 2 टीम पहुंची। फाइनल मैच में सांझोली की टीम ने अच्छे प्रदर्शन के साथ मैच पर विजय प्राप्त की।
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच लड्डू कुमार और मैन ऑफ द सीरीज पंकज कुमार को दिया गया।
टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका में संतोष कुमार और चेतन कुमार थे एवं कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार सुमन द्वारा किया गया।
टूर्नमेंट में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में मुख्य रूप से विशाल यादव,नितिन कुमार,दीपक यादव,धनजी ठाकुर,निर्मल राय,देव लाल राय आदि थे।

Related posts

नारनौल:राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी ने खोली पशुपालकों व किसानों की किस्मत,किसी के नाम निकली मोटरसाइकिल तो किसी के नाम स्कूटी।

rktvnews

श्रीराम ग्रुप के आईएएस कोचिंग पर लगा 3 लाख रुपये का जुर्माना।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने बहराइच में मानव-वन्य जीव संघर्ष में मृतकों तथा घायलों के परिवारों के साथ भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:प्रो एस.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में एनसीसी एनएसएस की तरह आपदा मोचन बल बने : संयोजक

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस यूनिट 2 के द्वारा सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment