RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:भाषा के छात्र-छात्राओं ने साहित्य सम्मेलन में पूरा किया विशेष इंटर्नशिप।

सीखे पुस्तकों का रखाव करना और कैसे करेंगे साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 नवम्बर। बी डी कौलेज, मीठापुर के साहित्य के छात्र-छात्राओं ने बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में अपना विशेष इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत संध्या पूरा कर लिया। हिन्दी, संस्कृत, पाली और मैथिली भाषाओं के इन विद्यार्थियों ने सम्मेलन पुस्तकालय में, पुस्तकालय-विज्ञान का ज्ञानार्जन किया और सीखा कि किस प्रकार पुस्तकों का रख रखाव करना चाहिए। विद्यार्थियों ने साहित्यिक आयोजनों में भी अपनी भागीदारी की तथा यह भी सीखा कि कार्यक्रमों के आयोजन किस प्रकार किए जाते हैं।
प्रशिक्षण-कार्यक्रम के अंतिम दिन एक समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को विदा किया गया। छात्रा पूनम कुमारी, अंजलि, मंजिता, मधु, ख़ुशबू, कालिका, नेहा, राखी, अन्नु, प्रियंका, नीता, नेहा यादव, अनुष्का, तनु, सुहानी, सुप्रिया, यतु, आनन्द, सुधांशु रंजन, रवि किशन, सन्नी राज, ऋतिक, रौकी, अनु कुमारी, अभिषेक आदि विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखा और यह भी सीखा कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़े कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने पुस्तकों का महत्त्व भी समझा और पुस्तकें पढ़कर देश के महान साहित्यकारों के बारे में भी वह सब जाना जो वे नहीं जानते थे।
समापन-समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने छात्र-छात्राओं को निष्ठापूर्वक अध्ययन करने तथा साहित्य और साहित्य सम्मेलन से जुड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन के पुस्तकालय मंत्री ईं अशोक कुमार, बी डी कौलेज के हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डा लाडिली कुमारी, प्रो शत्रुघ्न शरण सिंह, सहायक प्राध्यापक डा राहूल अमृतराज तथा संस्कृत विभाग में सहायक प्राध्यापिका डा अंजलि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन-पुस्तकालय की प्रभारी अध्यक्ष डौली कुमारी ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।

Related posts

पटना:नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:पूज्या गौरांगी गौरी का 28 अप्रैल से लभुआनी में होगा संगीतमय श्रीराम कथा।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का खिताब ए.सी.सी.जगदीशपुर ने जीता।

rktvnews

रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण के विकास में अग्रणी बनने की क्षमता, इससे भारत का वैश्विक नेतृत्व सुदृढ़ होगा: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले को दी 166 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 145 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment