
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 नवंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के राजनीति शास्त्र विभाग में आयोजित पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें अविनाश कुमार मिश्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया है।ये अपनी शांत, गंभीर और शोधमुखी अध्ययन शैली से प्रारंभ से ही शिक्षकों और सहपाठियों के बीच प्रिय है। राजनीति शास्त्र के मूल सिद्धांतों, सार्वजनिक नीति, भारतीय लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर उनकी पकड़ हमेशा मजबूत रही है। यही कारण है कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार—दोनों चरणों में उन्होंने अपनी गहन समझ, तार्किक दृष्टि और स्पष्ट विचारों से परीक्षकों को प्रभावित किया। इन्होंने बताया की
“पीएचडी मेरे शैक्षणिक जीवन का स्वप्न और महत्वपूर्ण पड़ाव दोनों है। राजनीति शास्त्र के क्षेत्र में गहन शोध कर समाज और अकादमिक जगत के लिए उपयोगी तथा सार्थक ज्ञान का निर्माण करना मेरा संकल्प है। उनके चयन से परिवार, मित्रों और शिक्षकों में प्रसन्नता का माहौल है। सहपाठियों का कहना है कि अविनाश की मेहनत, निरंतर अध्ययन और गहरी समझ ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। यह चयन निस्संदेह उनके समर्पण, परिश्रम और बौद्धिक क्षमता का प्रमाण है। उनके शोध की आगामी यात्रा राजनीति शास्त्र के क्षेत्र में नए विचार, नई दिशा और सार्थक योगदान प्रस्तुत करने की उम्मीद जगाती है।
