RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 नवंबर।उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार तथा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा निर्धारित कैलेण्डर अनुसार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका द्वारा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, परिसर में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 में तृतीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से प्रारम्भ किया गया।
सहायक निदेशक (नियोजन)दुमका के द्वारा रोजगार मेले की जानकारी देते हुए नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवक/युवतियों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रत्येक नियोजकों द्वारा बारी-बारी से अपने रिक्तियों का विस्तृत जानकारी साझा किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 20 नियोजकों एवं नियोजक प्रतिनिधियों द्वारा कुल 3125 रिक्तियों के साथ उक्त मेले में भाग लिया गया। मेले में लगभग 520 आवेदक/आवेदिकाएँ सम्मिलित हुए। जिसमें कुल 142 चयनित एवं कुल 265 शॉटलिस्टेड हुए।
उक्त रोजगार मेला का आयोजन नियोजक एवं रोजगार के लिए इच्छुक आवेदक/आवेदिकाओं को एक प्लेटफॉम पर लाने का काम नियोजनालय करती है। उक्त रोजगार मेला में आवेदक/आवेदिकागण अपनी इच्छानुसार नियोजक द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाऐं एवं सेवा शर्तो की जानकारी प्राप्त करते हुए रोजगार मेला से लाभान्वित होते हैं। साथ ही रिक्तियों की सूचना www.jharniyoajn.jharkhand.gov.in पोर्टल पर भी प्रदर्शित की जाती है।
उक्त मेले में संदीप किस्पोट्टा, सहायक निदेशक(नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दुमका, प्रीति कुमारी, सहायक निदेशक (नियोजन) अनुसूचित जाति/जन जाति के लिए विशेष नियोजनालय, दुमका, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, दुमका, प्रभारी प्रचार्य,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका, शिव नन्दन प्रसाद (उ0व0 लिपिक), बद्री नाथ पाण्डेय, उ0व0लिपिक, जय प्रकाश सिन्हा (उ0व0लिपिक), मनीष कुमार (YP),सुरज कुमार, अशोक कुमार],अरूण कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल, विशाल कुमार के साथ-साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:गांधी जयंती पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता का दिया संदेश।

rktvnews

महंगाई राहत कैंप- एक ही छत के नीचे मिल रहा बचत-राहत-बढ़त का तिहरा लाभ।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर : एक पूर्व-सुनिश्चित नाकामी का रोजनामचा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 26

rktvnews

नारनौल:पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ई-रिक्शा के लिए आसान किस्तों पर करवाया जाएगा ऋण उपलब्ध : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

जयपुर में श्री गोविंददेव जी मंदिर से निकली शोभायात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment